जश्न के बीच चीखें: नाच रहे बारातियों को बेकाबू हाइवा ने कुचला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 4 घायल

Edited By meena, Updated: 11 Feb, 2026 09:20 PM

an uncontrolled highway crushed dancing wedding party members in janjgir champa

शादी का माहौल..डीजे और बाराती..सब खुशी में झूम रहे थे, तभी एक बेकाबू हाइवा नाच रहे बारातियों के बीच जा घुसी..

जांजगीर चांपा : शादी का माहौल...डीजे और बाराती...सब खुशी में झूम रहे थे, तभी एक बेकाबू हाइवा नाच रहे बारातियों के बीच जा घुसी। देखते ही देखते जश्न के माहौल में चीख पुकार मच गई। जब तक सबको समझ आता तब तक कुछ लोग घायल हो चुके थे। इनमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी शामिल थे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले का है। जहां  बिर्रा में शादी कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक बारातियों को हाइवा ने टक्कर मार दी। घटना से बारात में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में नाच रहे 4 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। घायलों में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन भी चोटिल हुए हैं। हादसे में गुस्से से भड़के बारातियों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई की। वहीं सूचना पर पहुंची बिर्रा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि, बिर्रा में सड़क किनारे शादी समारोह चल रहा था। यहां सरसीवां से दूल्हा ब्याहने पहुंचा था, सड़के किनारे बाराती नाच रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार हाइवा बारातियों के झुंड में घुस गई। देखते ही देखते जश्न के माहौल में चीख पुकार मच गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!