भोपाल: 3 बेटियों के साथ मां ने लगाया फंदा, महिला समेत 3 की मौत

Edited By meena, Updated: 26 Mar, 2024 04:46 PM

bhopal woman hangs herself with 3 daughters

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है ...

भोपाल(विनित पाठक): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने तीन बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। हादसे में महिला सहित दो बेटियों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला कायम कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गुनगा थाना क्षेत्र में आनेवाले गांव रोंडिया में एक 28 साल की महिला संगीता ने अपनी तीन बेटियों आराध्या (5), श्रष्टि(1 ½), और मनु (2 ½) के साथ फांसी लगा ली। जिससे दो ​बेटियों सहित मां की मौत हो गई। सुसाइड केस में ढाई साल की बेटी मनु को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले तीनों बेटियों को फांसी के फंदे पर लटकाया। इसके बाद खुद फंदा लगा लिया। महिला की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद तीन बेटियां हुई। पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। महिला का शराब का आदि था जो आए दिन विवाद करता था। इसी कारण वह काफी परेशान थी। हालांकि पुलिस इस मामले में मर्डर वाले एंगल से भी जांच पड़ताल कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!