इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा! बेकाबू ट्रक ने दर्जनों वाहन कुचले! कइयों के हताहत होने की खबर!

Edited By Desh sharma, Updated: 15 Sep, 2025 08:25 PM

big accident on airport road in indore uncontrolled truck crushes dozens of veh

इंदौर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।  एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा हुआ है। सूचना के मुताबिक ट्रक ने यहां पर कई राहगीरों को कुचल दिया है। इंदौर की इस हृदय विदारक घटना ने सबको झकझोर दिया है।

इंदौर( सचिन बहरानी) इंदौर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा हुआ है। सूचना के मुताबिक ट्रक ने यहां पर कई राहगीरों को कुचल दिया है। इंदौर की इस हृदय विदारक घटना ने सबको झकझोर दिया है। बेकाबू ट्रक ने दर्जनों वाहन चालकों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें हताहत होने की भी खबर है। 

जानकारी ये भी सामने आ रही है कि इसमें काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक में भी आग लग गई है। लिहाजा घायलों को बांठिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि इस हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है। ट्रक ने एयरपोर्ट रोड से लेकर बड़ा गणपति चौराहा तक काफी गदर मचाया।  हादसे में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है साथ ही आठ लोग  घायल हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!