कमलनाथ बोले- शिवराज इतने नालायक तो नहीं हैं...

Edited By meena, Updated: 19 Sep, 2020 06:40 PM

विधानसभा उपचुनाव से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ 2 दिवसीय ग्वालियर चंबल दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए वे इतने जोश में आ गए कि राजनीति की मर्यादाओं को ही भूल गए। मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब...

ग्वालियर(अंकुर जैन): विधानसभा उपचुनाव से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ 2 दिवसीय ग्वालियर चंबल दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए वे इतने जोश में आ गए कि राजनीति की मर्यादाओं को ही भूल गए। मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने सीएम शिवराज सिंह को नालायक कह दिया।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तंज कसते हुये राजनीति की मर्यादाओं को ताक पर रख दिया। उन्होंने व्यंग करते हुए कहा कि शिवराज तो चुनाव के समय दोनों जेबों में नारियल लेकर घूमते हैं, जहां मौका मिला शिलान्यास-भूमिपूजन कर दिया। कमलनाथ ने सवाल करते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने आरोप लगाए थे कि कांग्रेस सरकार ने राहुल गांधी के वचन के अनुसार 10 दिन में कर्ज माफ नहीं किया। लेकिन शिवराज सिंह इतने नालायक तो नहीं है! (अर्थात इतने नालायक हैं कि यह भी नहीं जानते कि कर्ज माफी की प्रक्रिया कितने दिन में पूरी की जा सकती है)।

PunjabKesari

कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की पहचान पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार से है, अपराध से है। कमलनाथ की सफाई, जो पात्र नहीं थे उनका कर्जा नहीं हुआ माफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि मैंने 26 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज और भाजपा किसानों के कर्ज के बारे में बात नहीं बकवास करते हैं, लेकिन कई किसान आयकर दाता निकले और 7 लाख किसानों के एक से ज्यादा खाते निकले। कमलनाथ ने सफाई दी कि जो पात्र नहीं थे, डिफाल्टर्स थे उनके कर्जे माफ नहीं किए गए।

PunjabKesari

यह चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगा- कमलनाथ
कमलनाथ ने चिंता ज़ताई कि हमारा संविधान और प्रजातंत्र दांव पर लगा है। यह चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जो मुझसे 15 महीने का हिसाब मांगते हैं उन्होंने कभी अपने 15 साल का हिसाब दिया। मध्यप्रदेश में निवेश इसलिए नहीं आता क्यों कि यहां अपराध और भ्रष्टाचार का माहौल है। चार राज्यों से घिरे प्रदेश में बहुत संभावनाएं है, लेकिन सही मंशा और योजना से प्रयास नहीं हुए। कमलनाथ ने कहा कि चीन-पाकिस्तान से युद्ध तभी क्यों जब चुनाव मध्यप्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बात पर शंका जताई कि जब भी लोकसभा, विधानसभा या कोई उप चुनाव होता है, पाकिस्तान और चीन से देश को संकट उपस्थित हो जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!