इंदौर में 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत, कई घायल

Edited By meena, Updated: 23 Jun, 2022 08:56 PM

bus full of passengers fell into 50 feet deep gorge in indore 5 die

इंदौर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां 50-60 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खा में पलट गई। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। इसी दौरान सिमरौल थाना क्षेत्र के भेरव घाट के पास 50 फीट गहरी खाई में गिर गई।

इंदौर(गौरव कंछल) : इंदौर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां 50-60 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खा में पलट गई। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

PunjabKesari

PunjabKesari


बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। इसी दौरान सिमरौल थाना क्षेत्र के भैरव घाट के पास संतुलन खोने के बाद पलट गई 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरते ही बस पलटी मार गई उलटी हो गई। फिलहाल हादसे के मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है।

PunjabKesari

PunjabKesari

घटना की जानकारी लगते ही इंदौर कलेक्टर सहित आला अधिकारी, पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों को खाई से निकाला जा रहा है। सभी घायलों को आसपास के अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!