पटाखे की आवाज दुश्मनों के सीने पर बंदूक की गोली की तरह लग रही होगी : CM मोहन

Edited By meena, Updated: 06 Nov, 2024 01:41 PM

cm mohan s big statement on the riot in indore

इंदौर के छत्रीपुरा क्षेत्र में दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुए बवाल पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के छत्रीपुरा क्षेत्र में दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुए बवाल पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि 'हिंदू कभी किसी को नहीं छेड़ता' 'हिंदुओं को कोई छेड़े तो छोड़ेंगे भी नहीं...सीएम ने कहा कि हमने कभी किसी को डराया नहीं 'हमें कोई डराए यह भी हमें मंजूर नहीं'। सनातन का मूल स्वभाव है जिओ और जीने दो।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि फोड़ों पटाखे.. पटाखे की आवाज दुश्मनों के सीने पर बंदूक की गोली की तरह लग रही होगी।

PunjabKesari

बता दें कि छत्रीपुरा क्षेत्र में दीपावली के अगले दिन पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान बवाल इतना बढ़ गया कि लोगों के घरों पर पथराव किया गया। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम मोहन यादव सनातनी विधायक गोलू शुक्ला के विधानसभा क्षेत्र 3 के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए थे। सीएम के निर्देश के बाद दोषियों पर कार्रवाई हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!