इंदौर दूषित पानी मामले में CM मोहन का सख्त एक्शन, 4 जोनल अधिकारियों समेत सहायक यंत्री निलंबित

Edited By meena, Updated: 31 Dec, 2025 11:35 AM

cm mohan takes strict action in the indore contaminated water case negligent of

इंदौर के भागीरथ क्षेत्र में दूषित पानी मामले में सीएम मोहन ने सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर को जिम्मेदारों को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के भागीरथ क्षेत्र में दूषित पानी मामले में सीएम मोहन ने सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर को जिम्मेदारों को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जोन क्रमांक 4 के जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री को निलंबित कर दिया गया है और उपयंत्री तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।

जांच समिति की गई गठित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपचार रत प्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने इस दुखद हादसे में क्षेत्र का दायित्व संभालने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि भागीरथपुरा मामलें में जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री योगेश जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और प्रभारी उपयंत्री पीएचई शुभम श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।

साथ ही इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक समिति गठित की गई है। समिति आईएएस नवजीवन पंवार के निर्देशन में जांच करेगी। समिति में प्रदीप निगम, सुप्रिडेंट इंजीनियर और मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश राय को भी शामिल किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!