Silver Price Crash: चांदी रिकॉर्ड स्तर से 1.90 लाख हुई सस्ती, अभी और गिरेंगे दाम! जानिए क्या है 1 Kg सिल्वर का रेट

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 17 Feb, 2026 05:47 PM

silver price crash mcx rates fall nearly 4  investors turn cautious

कीमती धातुओं के बाजार में सोमवार को जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स के बीच सतर्कता बढ़ गई है। घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार तक दबाव साफ नजर आया। वहीं...

भोपाल: कीमती धातुओं के बाजार में सोमवार को जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स के बीच सतर्कता बढ़ गई है। घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार तक दबाव साफ नजर आया। वहीं उम्मीद तो ये भी जताई जा रही है कि सिल्वर के दाम अभी और भी कम हो सकते हैं।

MCX पर चांदी में बड़ी गिरावट (Silver Price Crash)
Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी का भाव पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 4 प्रतिशत गिरकर ₹2,35,208 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण वायदा कीमतों में दबाव बना। 

दिल्ली सराफा बाजार में भी नरमी
दिल्ली सराफा बाजार में चांदी ₹13,500 या 5.03 प्रतिशत गिरकर ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई। गौरतलब है कि जनवरी में चांदी ₹4 लाख प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई थी, जिसके बाद अब तेज करेक्शन देखा जा रहा है।

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव (प्रति किलो)

दिल्ली – ₹2,68,000
मुंबई – ₹2,68,000
अहमदाबाद – ₹2,68,000
चेन्नई – ₹2,68,000
कोलकाता – ₹2,68,000
हैदराबाद – ₹2,68,000
जयपुर – ₹2,68,000
भोपाल – ₹2,68,000
लखनऊ – ₹2,68,000
चंडीगढ़ – ₹2,68,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक हाजिर बाजार में चांदी 3.2 प्रतिशत गिरकर 74.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। JPMorgan Chase की ग्लोबल रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार 2026 में चांदी की औसत कीमत 81 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। हालांकि यह अनुमान डॉलर इंडेक्स, वैश्विक मांग और ब्याज दरों पर निर्भर करेगा।

आगे क्या?
निवेशक अब अमेरिकी महंगाई दर, GDP, श्रम बाजार के आंकड़ों और Federal Open Market Committee (FOMC) की बैठक के मिनट्स पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह सोने-चांदी में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल बुलियन बाजार में स्पष्ट ट्रेंड का अभाव है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!