Edited By Desh Raj, Updated: 16 Feb, 2026 09:10 PM

अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ताजा रेट पर नजर रखना जरूरी है। सोने-चांदी के भावों में अप-डाउन जारी है। वैसे सप्ताह की शुरुआत सर्राफा बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरी रही। राजधानी दिल्ली में जहां चांदी के दामों में तेज गिरावट दर्ज की...
(डेस्क): अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ताजा रेट पर नजर रखना जरूरी है। सोने-चांदी के भावों में अप-डाउन जारी है। वैसे सप्ताह की शुरुआत सर्राफा बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरी रही। राजधानी दिल्ली में जहां चांदी के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई । चांदी का वायदा भाव 2.15% गिरकर यानी 5260 रुपये लुढ़कर 2,39,100 रुपये किलो हो गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉलर, अंतरराष्ट्रीय संकेत और कमजोर मांग ने मिलकर कीमतों की दिशा तय की है।
चांदी के रेट भारी लुढ़के
सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई । चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन आज चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 5000 रुपये या 1.96 प्रतिशत घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई, जो पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2.15% गिरकर यानी 5260 रुपये लुढ़कर 2,39,100 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक यह 2,40,947 रुपये किलो हो गई।
इसके विपरीत, सोने ने मजबूती दिखाई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (कर सहित) तक पहुंच गया। लगातार वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों को सहारा मिला है। लगातार तीसरे दिन गिरावट के कारण बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मिले-जुले संकेत
वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं में दबाव देखने को मिला। हाजिर चांदी करीब 1 प्रतिशत टूटकर 76.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। विश्लेषकों का कहना है कि हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों पर दबाव बना। हालांकि, केंद्रीय बैंकों की खरीद और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के कारण सोने की गिरावट सीमित रही।