मामाजी मैं मरना नहीं चाहता, आखिरी सहारा आप ही हो- कोरोना पेशेंट की सीएम शिवराज से मार्मिक गुहार
Edited By meena, Updated: 01 May, 2021 04:34 PM
मध्य प्रदेश के एक कोविड पेशेंट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह रोते बिलखते सीएम शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगा रहा है। दरअसल युवक की 20 वर्षीय बहन ब्लड कैंसर से पीड़ित है और वह उसके लिए जीना चाहता है लेकिन हालात यह...
उज्जैन: मध्य प्रदेश के एक कोविड पेशेंट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह रोते बिलखते सीएम शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगा रहा है। दरअसल युवक की 20 वर्षीय बहन ब्लड कैंसर से पीड़ित है और वह उसके लिए जीना चाहता है लेकिन हालात यह है कि ऑक्सीजन की कमी से पता नहीं युवक कब आखिरी सांस ले। उसका कहना है कि हमे कोई देखने वाला नहीं, हमारी मदद करो, मैं मरना नहीं चाहता मेरी बहन को देखना है यहां कोई व्यवस्था नहीं।
जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले की तहसील नागदा निवासी अनिल साहनी देवास के अमलतास अस्पताल के ICU में विगत 6 दिनो से भर्ती है, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, उनके माता पिता भी नहीं है, उनकी 20 साल की बहन है जो ब्लड कैंसर से पीड़ित है, जिसका अनिल पिछले ढाई साल से डायलीसिस करवा रहे है, अनिल ही उस बच्ची की मां और पिता है, मगर लगातार अनिल की हालत बिगड़ती जा रही है, इससे बुरा और क्या होगा। ऐसे में अनिल ने सीएम शिवराज सिंह से गुहार लगाई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसका कहना है कि ऑक्सिजन की कमी से जूझ रहा हूं, कोई ध्यान देने वाला नहीं है, मेरा बस आखरी सहारा आप ही है। प्लीज़ मेरी मदद कीजिये मामाजी मुझे नई जिंदगी दे दो, कम से कम मेरी बहन को एक बार फिर अनाथ होने से बचा लो।
वायरल वीडियो
कोई सुविधा नहीं है मेरे पास, मुझे मेरी बहन को देखना है, स्वस्थ रहना है मुझे, मेरी हेल्प करें, यहां कोई प्रशासन मेरी मदद करने वाला नहीं है, मुझे कोई देखने वाला भी यहां नहीं है, जैसे तैसे यहां सब जिंदा है मेरा पता नहीं क्या होगा मामाजी मेरी बहन को भी आपको ही देखना है। Pls मेरी मदद करना। अगर स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो सिर्फ एक अनिल ही नहीं अमलतास अस्पताल से ऐसे लापरवाही के मामले सामने आ रहे है जिसको लेकर जिला कलेक्टर ने भी आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि अमलतास से हर रोज 20-25 डिस्चार्ज होते है लेकिन वहां की अव्यवस्थाओ को लेकर मैंने देवास कलेक्टर को भी कहा है जल्द इसमें जांच कर सुधार किये जाएंगे।
Related Story

बदल जाएंगे किसानों के दिन,किसान हित में लिए मामा शिवराज ने की एक बड़ी शुरुआत मंत्रियों, अधिकारियो...

सीएम मोहन का विजन: उद्यानिकी को बनाएंगे किसानों की समृद्धि का आधार

सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों पर

'मेरी बहन मर गई, फिर भी उसे बदनाम किया जा रहा' ट्विशा के भाई मेजर हर्षित का बड़ा ऐलान, हम डरेंगे...

साहब! साख भी गई और पैसा भी; अब जान का खतरा, एमपी के नामी व्यापारी से 80 लाख की धोखाधड़ी, DGP से...

Twisha Sharma case: 'पूछते हैं पेट में किसका बच्चा है...' ट्विशा की मां के साथ आखिरी चैट हुई लीक,...

आखिर Scindia ने अपने समर्थकों से अचानक क्यों मांगा सहयोग? महाराज की सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

शिवराज का दौर खत्म होने की चर्चाओं के बीच अचानक आया था PM मोदी का कॉल, कही ऐसी बात, पूर्व CM मामा...

सिंधिया की वापसी पर कांग्रेस में फिर छिड़ा सियासी घमासान, दिग्गज नेता का बड़ा बयान - आए तो मैं छोड़...

नायब तहसीलदार मारपीट पर बोले BJP MLA- मेरी सगी दीदी के साथ बदतमीजी की, मैंने मारपीट नहीं की,लोगों...