Edited By meena, Updated: 18 Feb, 2026 08:43 PM

कभी कभी हमारे समाज में कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती है, जो न केवल इंसानियत को शर्मसार करती है, बल्कि सोचने पर मजबूर करती है कि हमारा समाज...
रीवा : कभी कभी हमारे समाज में कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती है, जो न केवल इंसानियत को शर्मसार करती है, बल्कि सोचने पर मजबूर करती है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है। सोशल मीडिया के बढ़ते चलन की वजह से आए दिन ऐसे खुलासे होते हैं यहां महिलाएं, बच्चियां न सिर्फ बाहर बल्कि घरों में भी सुरक्षित नजर नहीं आ रही। एक ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आई है। जहां पति ने अपनी पत्नी का बैडरूम में वीडियो बनाया और शेयर कर दिया। पुलिस ने आरोप की गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुआ था। शादी के कुछ दिन तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने अपने मायके परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। उसने योजना के तहत बीते साल दिसंबर में पत्नी के साथ निजी पलों का 13 मिनट 14 सेकंड का वीडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने सभी रिश्तेदारों को भी यह वीडियो शेयर किया।
पीड़िता और उसके भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़िता के भाई ने बताया कि बहन की शादी में 3 लाख रुपए मांगे गए थे, जिसमें से 2 लाख दे दिए थे। शादी के बाद बाकी पैसों के लिए उसे परेशान किया जाता रहा। आखिर में उसने (आरोपी) बहन का वीडियो शेयर कर दिया और घर से फरार हो गया।

मंगलवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। उसने यह सब मशहूर होने के लिए किया था, ताकि लोग उसे पहचान सके। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिवम लंबे समय से गंदी साइट्स देखने का आदि था। उसने पत्नी के साथ भी वीडियो बनाया। पुलिस को घटना में प्रयुक्त मोबाइल नहीं मिला है। उसने दावा किया है कि फोन चोरी हो गया है। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।