Edited By meena, Updated: 18 Feb, 2026 04:52 PM

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ। जहां पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, देह व्यापार से अवैध धंधा...
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ। जहां पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, देह व्यापार से अवैध धंधा अब बड़े शहरों के साथ साथ छोटे गांव देहातों में भी पैर पसारने लगा है। आए दिन नए खुलासे होते हैं। पुलिस इस धंधे पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अंबिकापुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में बड़े स्तर पर यह अवैध धंधा फल फूल रहा है। आए दिन इस धंधे से जुड़े खुलासे होते हैं। कहीं घंटों के हिसाब से कमाई की जा रही है, तो कही घरों को ही अवैध धंधे चलाए जा रहा है। अब तक पुलिस 12 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
आपको बता दें कि इससे दो महीने पहले ही पुलिस अंबिकापुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। जानकारी के मुताबिक़ कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आकाशवाणी चौक में एक लॉज में देह व्यापार चलता है। गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश दी थी जिसमें पुलिस ने एक महिला समेत 7 लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने इस धंधे में लिप्त मैनजर और कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया था।