Edited By Vikas Tiwari, Updated: 10 Feb, 2026 07:22 PM

छत्तीसगढ़ में पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाइयों के बावजूद देह व्यापार जैसे संगठित अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से इस अवैध धंधे से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े देह...
रायगढ़: छत्तीसगढ़ में पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाइयों के बावजूद देह व्यापार जैसे संगठित अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से इस अवैध धंधे से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो स्पा सेंटर की आड़ में संचालित किया जा रहा था।
मामला रायगढ़ के कोतरारोड क्षेत्र स्थित होटल ट्रिनिटी का है। होटल की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पहले एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। तय संकेत मिलने के बाद शाम करीब 7:30 बजे पुलिस टीम ने होटल ट्रिनिटी में दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मौजूद पाई गईं।
पुलिस ने मौके से संबंधित दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।