दिग्विजय का सिंधिया से सवाल- राज्यसभा सांसद तो कांग्रेस भी बनाती थी फिर दुश्मन के सामने क्यों झुके

Edited By meena, Updated: 28 Oct, 2020 04:14 PM

विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर के मुंगावली पहुंचे। वहां नुक्कड़ सभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला। सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि...

अशोकनगर(भारतेंदु बैस): विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर के मुंगावली पहुंचे। वहां नुक्कड़ सभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला। सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि राज्यसभा सांसद ही बनना था तो कांग्रेस में दो सीटें थी। ‘राज्यसभा सांसद तो कांग्रेस भी आपको बनाती’ तो फिर दुश्मनों के सामने घुटने क्यों टेके?

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने नुक्कड़ सभा में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर कहा कि कांग्रेस से भाजपा में आये विधायकों पर 35 करोड़ में बिकने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कई बड़े आरोप लगाए और सिंधिया परिवार पर हमला बोला। इस बार दिग्विजय सिंह नए अंदाज में दिखाई दिए और ग्रामीण भाषा में भाषण दिया।
PunjabKesari
मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला और कहा कि इन्होंने किसानों का एक रुपया भी कर्ज माफ नहीं किया है और जो कमलनाथ सरकार में बिजली बिल कम हुए थे उनको बढ़ा दिया है। बढ़े हुए बिल आप लोगों को दिए जा रहे हैं। वहीं अपने समय के कार्यकाल को भी याद करते हुए अपनी उपलब्धियों को गिनाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!