हाथ में सिगरेट और फटे कपड़ों के साथ डांस करते दिखे कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष, वीडियो वायरल

Edited By meena, Updated: 05 Dec, 2020 07:21 PM

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जिला अध्यक्ष हाथ में सिगरेट लेकर खूब ठुमके लगा रहे हैं। उनके कपड़े फटे हुए हैं और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने नशा कर रखा...

सरगुजा(वेद तिवारी): छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जिला अध्यक्ष हाथ में सिगरेट लेकर खूब ठुमके लगा रहे हैं। उनके कपड़े फटे हुए हैं और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने नशा कर रखा है।

PunjabKesari

वायरल वीडियो कांग्रेस सेवा दल के सरगुजा जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरि का बताया जा रहा है। वे किसी निजी कार्यक्रम में फटे कपड़े पहने हुए हाथ मे सिरगेट लिए डांस करते दिख रहे हैं। कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष शिव प्रसाद खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के बेहद करीबी माने जाते हैं । उनका डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!