पशुपतिनाथ मंदिर में भंडारे के लिए आधार कार्ड अनिवार्य, बना देश का पहला ऐसा मंदिर

Edited By meena, Updated: 29 Aug, 2019 11:13 AM

entry will be done on aadhaar card in bhandare in pashupati temple

मंदसौर के विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में अब बिना आधार कार्ड के भंडारा खाने का मौका नहीं मिलेगा। मंदिर प्रशासन ने ऐसा गैर जरुरी लोगों को भंडारे से दूर रखने के लिए किया है। भंडारे के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने वाला पशुपतिनाथ मंदिर देश का पहला...

मंदसौर: मंदसौर के विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में अब बिना आधार कार्ड के भंडारा खाने का मौका नहीं मिलेगा। मंदिर प्रशासन ने ऐसा गैर जरुरी लोगों को भंडारे से दूर रखने के लिए किया है। भंडारे के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने वाला पशुपतिनाथ मंदिर देश का पहला मंदिर बन गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 1500 साल पुरानी अष्टमुखी प्रतिमा के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदसौर पहुंचते हैं। वहीं सावन में इनकी तादात अन्य महीनों की अपेक्षा तीन गुनी से भी ज्यादा बढ़ जाती है। दर्शनों के लिए दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने हाल में रोजाना भंडारे की व्यवस्था की थी। मंदिर प्रशासन समिति के अनुसार भंडारे में रोजाना 300 लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है जो डेढ़ घंटे में ही समाप्त हो जा रहा है। इसका फायदा दूर से आए श्रद्धालुओं को नहीं मिल पा रहा है। इसलिए आधार कार्ड से दूर से आए श्रद्धालु पहले भोजन कर सकेंगे। जिसके पास आधार नहीं होगा वह अपने किसी साथी के आधार कार्ड से भोजन प्राप्त कर सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!