पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिल्ली में गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By meena, Updated: 22 Feb, 2024 05:13 PM

former chief minister digvijay singh arrested in delhi

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के दिग्गज नेता को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है...

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के दिग्गज नेता को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परमिशन न होने के बावजूद धरना देने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत लिया है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना पहले से प्रस्तावित था, लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दी थी। पुलिस ने सभी नेताओं को पार्लियामेंट थाने पर रखा है।

दिग्विजय ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि मुझे दो हफ्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा की ओर से 22 फरवरी को शांतिपूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। धरना EVM से देश में लोकसभा चुनाव न कराने के मुद्दे को लेकर था। इसे मैंने स्वीकार किया था। लेकिन 2 दिन पहले शांति पूर्ण धरने की स्वीकृति भी निरस्त कर दी गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कारण है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासन इतनी घबरा रही है? चूंकि इस बार पूरे देश से हज़ारों लोग धरने में शामिल होने आ रहे थे। घबरा कर स्वीकृति निरस्त कर दी। अब यह आंदोलन पूरे देश में #EVM_हटाओ_लोकतंत्र_बचाओ आंदोलन गांव गांव पहुंच रहा है। क्या माननीय #ECI#SupremeCourt इसे संज्ञान में लेंगे? लेना तो चाहिए।

वहीं कांग्रेस नेता डॉ उदीत राज ने भी अपने X अकाउंट पर लिखा कि दिग्विजय सिंह और मुझे सहित सैकड़ों साथियों को ईवीएम के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यालय से गिरफ़्तार करके पार्लियामेंट थाने पर रखा है।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!