दर्दनाक हादसा और खत्म हो गया पूरा परिवार...खड़े ट्रक में घुसी बाइक, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत

Edited By meena, Updated: 02 Jan, 2026 11:27 AM

four people died in a tragic accident in seoni

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नए साल के पहले दिन दर्दनाक हादसा हो गया। हादेस में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में पत्नी पति और दो मासूम बच्चे शामिल हैं...

सिवनी : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नए साल के पहले दिन दर्दनाक हादसा हो गया। हादेस में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में पत्नी पति और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरा मामला कुरई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना नेशनल हाईवे 44 की है। जहां रिडडीटेक के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसा होते ही लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामिणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल मृतक कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं और कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस मृतकों से मिले पहचानपत्रों के जरिए मृतकों की पहचान में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!