ईमानदारी पटवारी का दर्दनाक अंत,भाई की शादी दिन खत्म की जिंदगी,महिला नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से था तंग

Edited By Desh Raj, Updated: 21 Apr, 2026 11:48 PM

tragic end of an honest patwari naib tehsildar manipulation

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से अपराध की एक संगीन खबर आ रही है।यहां पर एक पटवारी ने अपनी जान खत्म कर ली है। नायब तहसीलदार को इस घटना के पीछे जिम्मेवार ठहराया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक आलोट तहसील क्षेत्र के खजूरी सोलंकी में तैनात 30 वर्षीय पटवारी ने...

(रतलाम): मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से अपराध की एक संगीन खबर आ रही है।यहां पर एक पटवारी ने अपनी जान खत्म कर ली है। नायब तहसीलदार को इस घटना के पीछे जिम्मेवार ठहराया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक आलोट तहसील क्षेत्र के खजूरी सोलंकी में तैनात 30 वर्षीय पटवारी ने आत्महत्या कर ली है। आदिवासी पटवारी रविकांत खराड़ी ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। इस मामले में नायब तहसीलदार सविता राठौर पर गंभीर आरोप लगे हैं जिससे मामला और भी संगीन हो गया है।

PunjabKesari

पटवारी के सुसाइड नोट में तहसीलदार पर लगाया है आरोप

वहीं पटवारी के कथित सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि नायब तहसीलदार सविता राठौर ने उन्हें राजस्व रिकॉर्ड में गलत काम करवाने के लिए दवाब बनाया।  मौका नक्शा और रिपोर्ट बदलने का लगातार दबाव बनाया। लेकिन  पटवारी ऐसे किसी काम को करने के हक में नहीं था और आदेश मानने से इनकार कर दिया।

इससे पटवारी को  कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। इससे पटवारी मानसिक तनाव में आ गया और काफी परेशान रहने लगा। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को मानसिक रूप से काफी परेशान किया जा रहा था। मृतक के छोटे भाई की शादी थी, लेकिन वह दबाव के कारण समय पर नहीं पहुंच पाया।

जानकारी के अनुसार, रविकांत पटवारी हल्का नंबर 34 में पदस्थ था। एक दिन पहले ही उसके छोटे भाई की शादी हुई थी, जिसके चलते वह अवकाश लेकर घर आया था लेकिन मंगलवार को उसने घातक कदम उठा लिया।

एक सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें पटवारी ने अपने साथ हो रही उत्पीड़न की व्यथा लिखी है। इस घटना से रतलाम में पटवारी संघ आक्रोशित है। आदिवासी नेता भी विरोध कर रहे हैं।  पटवारी संघ और परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!