इस औरत ने बर्बाद कर दिए कई बड़े घरानों के पुरुष, हुस्न के जाल में फंसाकर बनाए संबंध, अब पता चला 3 साल से HIV संक्रमित है

Edited By meena, Updated: 30 May, 2026 07:29 PM

honeytrap accused woman tests hiv positive in mp sparks panic

मध्य प्रदेश में एक हसीना ने सारे प्रदेश के हाईप्रोफाइल लोगों को टेंशन में डाल दिया है। यहां हुस्न के दम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे एंठने वाली एक महिला एचआईवी पॉजिटिव निकली है...

भोपाल : मध्य प्रदेश में एक हसीना ने सारे प्रदेश के हाईप्रोफाइल लोगों को टेंशन में डाल दिया है। यहां हुस्न के दम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे एंठने वाली एक महिला एचआईवी पॉजिटिव निकली है। पुलिस की मानें तो महिला पिछले 3 साल से एचआईवी पॉजिटिव है और पकड़े जाने के बाद मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हुई है।

मामला भिंड का है। यहां देहात थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए हनीट्रैप गैंग में पकड़ी गई महिला मेडिकल जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। शनिवार को पुलिस के बयान के बाद कई हाईप्रोफाइल लोगों की धड़कने बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि महिला के निशाने पर हाईप्रोफाइल लोग रहते थे। ऐसे में कई नेताओं समेत कई अन्य लोग निशाने पर आ गए हैं। खास बात यह कि यह गैंग जिले स्तर पर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेशभर में लोगों को अपना शिकार बनाता था। ऐसे में जाहिर सी बात है कि इस खबर के बाद प्रदेश के कई लोगों की रातों की नींद उड़ने वाली है।

प्रेम प्रसंग में फंसाकर धनवानों को लूटती थी

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह धनवान लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से लाखों रुपये की उगाही की जाती थी।

फोन में मिले अश्लील वीडियो

पुलिस के खुलासे के बाद अब मामला हाईप्रोफाइल हो गया है। पुलिस अब उन लोगों की जानकारी निकालने में जुटी है जो इस महिला का शिकार हुए हैं या खुद संपर्क में आए हैं। खास बात यह कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं। जांच के दौरान इनमें बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो, फोटो और पैसों के वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पता लगा रही है कि गैंग ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इनकी उगाही का नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला है।

वकील से लेकर कई बड़े लोग निशाने पर

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच एक वकील का नाम आया है। कहा जा रहा है कि हो सकता है कि वकील भी ठगी का शिकार हुआ हो। या उसका महिला के साथ कोई संबंध रहा हो क्योंकि जांच में पीड़ितों से ब्लैकमेलिंग के जरिए ऐंठी गई रकम के लेनदेन के कनेक्शन सामने आया है।

कहा जा सकता है कि गैंग का शिकार हुए लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा अब एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है। पिछले तीन सालों से इस महिला से जिसने भी शारीरिक संबंध बनाए होंगे उनका जीवन खतरे में नजर आ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!