वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी की मिली लाश! 3 दिन से थी लापता... अब मिला सड़ा गला शव, दोनों में लंबे समय से चल रहा था विवाद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jul, 2026 05:05 PM

body of senior official s wife found she had been missing for three

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी की लाश शिवनाथ नदी में मिली है। सूत्रों के मुताबिक महिला पिछले तीन दिन से लापता थी। लेकिन अब पुलिस को उसका क्षति-विक्षत शव मिला है।...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी की लाश शिवनाथ नदी में मिली है। सूत्रों के मुताबिक महिला पिछले तीन दिन से लापता थी। लेकिन अब पुलिस को उसका क्षति-विक्षत शव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक महिला का पति एसआई हैं। वह बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ हैं। शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। यहां बुधवार को पुलिस को मोहभट्‌ठा के पास एक लावारिस स्कूटी मिली। मामले में जांच के बाद मृतक महिला प्रीति के भाई से संपर्क हुआ। पूछताछ में चला कि उन्होंने स्कूटी को अपनी बहन प्रीति को दिया दे दिया था। पुलिस सूत्रों से पता चला कि प्रीति जॉन (43) का पति प्रियेश जॉन बलौदाबाजार जिले में ट्रैफिक थाना प्रभारी है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। जिस वदह से दोनों अलग-अलग रहते थे।  

वहीं, पुलिस को पता चला कि प्रीति पिछले तीन से लापता है। जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने बेलटुकरी-पथर्रा घाट के पास शिवनाथ नदी में उसकी लाश मिली। हैरानी की बात है कि किसी परिजन ने उसकी गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। शुरूआती जांच में पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!