दतिया में जीतू पटवारी ने बताया कौन है कांग्रेस प्रत्याशी, इस दिन होगा नामांकन, बोले- अहंकार को हराना है

Edited By meena, Updated: 04 Jul, 2026 06:07 PM

jitu patwari s major statement regarding the datia assembly by election

दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को दतिया में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी...

दतिया (नवल यादव) : दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को दतिया में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि मंच से जीतू पटवारी ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर तीखे राजनीतिक हमले बोलते हुए कहा कि इस बार दतिया की जनता को "अहंकार को हराना है"।

PunjabKesari

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता उनके किए गए कार्यों को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए कथित अत्याचारों का भी जिक्र किया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह "हाथ के पंजे" पर मतदान कराने का आह्वान किया। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम किया है।

अपने संबोधन के दौरान पटवारी ने नामांकन को लेकर 12 जुलाई की तारीख का उल्लेख किया, लेकिन कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार होने की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने शनिवार या सोमवार को नामांकन दाखिल करने की बात कही। इस बीच उन्होंने मंच से कहा, "प्रत्याशी घोषित कर दूं क्या?" जिस पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में घोषणा करने की मांग की। हालांकि कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने कहा, "मेरा प्रत्याशी हाथ का पंजा है", और किसी नाम की घोषणा नहीं की। इससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बरकरार रहा।

PunjabKesari

कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प घटनाक्रम भी देखने को मिला। जीतू पटवारी मंच पर मोबाइल फोन लेकर पहुंचे और स्पीकर ऑन कर कार्यकर्ताओं को राजेंद्र भारती की बात सुनवाई। राजेंद्र भारती ने बताया कि दिल्ली में उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ है, जिसके कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कोई संकेत नहीं दिया। इस दौरान दिग्विजय सिंह को भी अपना संबोधन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। कुल मिलाकर, कांग्रेस का यह कार्यकर्ता सम्मेलन शक्ति प्रदर्शन तो रहा, लेकिन जिस प्रत्याशी की घोषणा का सभी को इंतजार था, वह नहीं हो सकी। ऐसे में दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!