अजयगढ़ में अवैध कॉलोनी का बड़ा खुलासा: रेरा बिना प्लॉट बेचकर जनता से करोड़ों की ठगी!

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 30 Nov, 2025 08:34 PM

panna massive plotting fraud exposed in ajaygarh

प्लाटिंग के नाम पर अवैध कॉलोनाइज़र भोली-भाली जनता से खुलेआम धोखाधड़ी कर रहे हैं। बिना रेरा पंजीयन और बिना किसी मूलभूत सुविधा के, कॉलोनी का आकर्षक नक्शा दिखाकर जमीन की रजिस्ट्री करा दी जाती है, जिससे उपभोक्ता और शासन दोनों को नुकसान हो रहा है।

पन्ना (टाइगर खान): प्लाटिंग के नाम पर अवैध कॉलोनाइज़र भोली-भाली जनता से खुलेआम धोखाधड़ी कर रहे हैं। बिना रेरा पंजीयन और बिना किसी मूलभूत सुविधा के, कॉलोनी का आकर्षक नक्शा दिखाकर जमीन की रजिस्ट्री करा दी जाती है, जिससे उपभोक्ता और शासन दोनों को नुकसान हो रहा है।

ताज़ा मामला कुलियाना वार्ड क्रमांक 7 से सामने आया है। शिकायतकर्ता अशोक द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि विनोद गुप्ता, संतोष सेन और राकेश लखेरा ने आराजी नंबर 311 पर बिना सड़क, पानी और नाली जैसी सुविधा के प्लॉट बेच दिए। ग्राहकों को सिर्फ कागजों में डिज़ाइन दिखाया गया, जबकि ज़मीन पर कोई सुविधा मौजूद नहीं थी। अशोक द्विवेदी समेत कई लोग इस फ्रॉड का शिकार हुए। प्लॉट खरीदने के बाद वास्तविक स्थिति जानकर पीड़ितों ने एसडीएम अजयगढ़ से शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि भूमाफियाओं ने कॉलोनी के नाम पर मोटी रकम वसूलकर जनता को गुमराह किया।

उपभोक्ता की शिकायत पर अजयगढ़ तहसीलदार ने मामले की जाँच कर कार्रवाई करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि अजयगढ़ में अवैध कॉलोनाइज़र्स का धंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है और कई बड़े भू-माफिया भी इसी तरह धोखाधड़ी कर रहे हैं, जिससे शासन को करोड़ों का राजस्व नुकसान हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!