राजेंद्र भारती पर दिल्ली हाईकोर्ट से आया बड़ा अपेडट, इस तारीख पर टिका राजनीतिक भविष्य

Edited By meena, Updated: 15 Apr, 2026 03:14 PM

rajendra bharti s hearing adjourned by delhi high court

मध्यप्रदेश के दतिया से जुड़े चर्चित सहकारिता बैंक घोटाला मामले में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजेन्द्र भारती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दिल्ली हाईकोर्ट में प्रस्तावित 15 अप्रैल की सुनवाई...

दतिया/डबरा(भरत रावत) : मध्यप्रदेश के दतिया से जुड़े चर्चित सहकारिता बैंक घोटाला मामले में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजेन्द्र भारती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दिल्ली हाईकोर्ट में प्रस्तावित 15 अप्रैल की सुनवाई अब टल गई है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। इस दौरान राज्य सरकार और शिकायतकर्ता पक्ष को अगली तारीख पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मामले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसी फैसले पर राजेन्द्र भारती के राजनीतिक भविष्य और विधानसभा सदस्यता की संभावनाएं निर्भर मानी जा रही हैं।

बता दें कि सहकारिता बैंक भ्रष्टाचार मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने राजेन्द्र भारती को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। सजा के कुछ ही घंटों बाद मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता शून्य घोषित कर दी थी, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी। इसी फैसले को चुनौती देते हुए राजेन्द्र भारती ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। अब 28 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में क्या फैसला आता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!