सिंधिया बोले- मराठा होने के नाते एकनाथ शिंदे ने सही कदम उठाया, उदयपुर घटना को लेकर CM गहलोत को घेरा

Edited By meena, Updated: 02 Jul, 2022 11:28 AM

scindia said  being a maratha eknath shinde took the right step

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार की सरकार चल रही थी, सत्ता के खेल की सरकार चल रही थी, 3 गुटों में सरकार बांटी थी।

इंदौर(सचिन बहरानी): केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार की सरकार चल रही थी, सत्ता के खेल की सरकार चल रही थी, 3 गुटों में सरकार बांटी थी। मराठा होने के नाते सही कदम उन्होंने उठाया एक विचारधारा के पक्ष में प्रगति और विकास के पथ के पक्ष में यह जोड़ी एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फर्नांडिस की जोड़ी एक संगम बनाकर दोबारा महाराष्ट्र को प्रगति और विकास की ओर अग्रसर करेगी।

PunjabKesari

भारतीय जनता पार्टी सत्ता की खोज में नहीं रहती, भारतीय जनता पार्टी विकास उन्नति सोच और विचारधारा सुरक्षा सेवा सुशासन के सिद्धांतों पर चलती है वही रास्ता महाराष्ट्र में चुना गया।एकनाथ शिंदे वास्तविक तौर पर स्वर्गीय बालासाहेब के पद चिन्हों पर चलकर दोबारा विकास प्रगति और विचारधारा के संगम को पिरोने की कोशिश की है। भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे दोनों मिलकर महाराष्ट्र में एक सेवा की सरकार साबित होगी।

PunjabKesari

उदय नगर में हुई घटना को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा किसी व्यक्ति को कोई हक़ नहीं किसी मनुष्य की जान लेना और जिस तरीके से यह घटना हुई जितनी भी निंदा करेंगे वह कम है, जो घटना राजस्थान में घटी यह भी प्रश्नचिन्ह उठाता है, किस तरह की सरकार राजस्थान में चल रही है, ना जनता की सेवा हो पाती है, ना जनता की सुरक्षा हो पाती है, किस तरह की सरकार इस प्रजातंत्र में राजस्थान में चल रही है, मैं तो यही आशा करता हूं सख्त से सख्त सजा ऐसे लोगों को मिलनी चाहिए क्योंकि यह इंसानियत और मानवता के ऊपर धब्बा है, ऐसी घटना हमारे देश में नहीं होना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!