मनचाहा प्यार पाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची मेडिकल की छात्रा, ऊंट की बलि के नाम दे दिए लाखों रुपए

Edited By meena, Updated: 05 Mar, 2024 08:26 PM

tantrik cheated medical student of lakhs of rupees in the name of tantrik kriya

प्यार पाना चाहती हो तो ऊंट की बलि देनी होगी...इसके लिए खर्चा आएगा...पैसों का बंदोबस्त करो और तांत्रिक क्रिया के बाद मनोकामना पूरी हो जाएगी...

ग्वालियर(अंकुर जैन): प्यार पाना चाहती हो तो ऊंट की बलि देनी होगी...इसके लिए खर्चा आएगा...पैसों का बंदोबस्त करो और तांत्रिक क्रिया के बाद मनोकामना पूरी हो जाएगी...एक तरफा प्यार में पागल मेडिकल की छात्रा एक तांत्रिक के पास गई तो बाबा ने उसे कुछ इस तरह अपने जाल में फंसा लिया। लड़की बातों में आ भी गई। लाखों रुपए दे भी दिए। बाबा ने और पैसों की डिमांड की लेकिन वह और पैसे न दे पाई फिर बाबा उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने लगा। डरी सहमी लड़की पहले तो चुप रही फिर आखिरकार उसने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने जैसे कैसे करके पहले तो बाबा को पकड़कर सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

PunjabKesari

दरअसल यह पूरा मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र का है। यहां थाटीपुर निवासी मेडिकल की छात्रा एक लड़के से शादी करने की चाह लेकर तांत्रिक के पास पहुंची। थाटीपुर निवासी छात्रा मेडिकल स्टूडेंट है। उसने बताया कि कॉलेज जाते वक्त एक बाबा का विजिटिंग कार्ड उसे मिला था, जिसमें लिखा था कि तंत्र-मंत्र के सम्राट सभी गुरुओं के महागुरु सुल्तान जी सम्राट से किसी भी जटिल समस्या या फिर प्रेम प्रसंग को लेकर उनसे मिले और समस्या का समाधान 100% गारंटी के साथ होगा।

PunjabKesari

मेडिकल की छात्रा पैसे देने को मान गई तो तांत्रिक ने अपनी तांत्रिक क्रिया शुरू कर दी। दूसरे तांत्रिक ने छात्रा को फोन करके बताया कि काम में कुछ बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके लिए ऊंट की बलि देनी पड़ेगी और कसाई को 40 हजार रुपए देने होंगे। छात्रा ने पैसे दे दिए। फिर दूसरी बार तांत्रिक ने छात्रा से 50 हजार रुपए की मांग की। ऐसे बेवकूफ बनाकर 1 लाख 1 हजार रुपए ले लिए।

PunjabKesari

तांत्रिक ने और पैसों की डिमांड की फिर छात्रा ने पैसे देने से इंकार कर दिया इसके बाद तांत्रिक उसे डराने लगा और कहा कि अगर बलि देने के लिए रुपये नहीं दिए तो उसके परिवार के सभी लोगों की मौत हो जाएगी। डरी सहमी छात्रा ने जब यह पूरी घटना अपने परिजनों को बताई तो वह भी हैरान रह गए। वे छात्रा के जरिए तांत्रिक तक पहुंचे और उसे पकड़कर सरेराह पिटाई की। फिलहाल पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक से पूछताछ शुरू कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!