हरी सब्जियों को गटर के पानी में धोकर बेचता है ये सब्जी विक्रेता, देखें वीडियो

Edited By meena, Updated: 26 Oct, 2021 05:37 PM

हरी सब्जियां वैसे तो सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती है लेकिन यदि आपको पता चले कि ये सब्जियां गटर के गंदे पानी से धोकर आप तक पहुंचती है तो यकीनन आप हरी सब्जियां खानी ही छोड़ देंगे। जी हां एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सब्जी...

भोपाल(इजहार हसन खान): हरी सब्जियां वैसे तो सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती है लेकिन यदि आपको पता चले कि ये सब्जियां गटर के गंदे पानी से धोकर आप तक पहुंचती है तो यकीनन आप हरी सब्जियां खानी ही छोड़ देंगे। जी हां एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सब्जी विक्रेता हरी सब्जियां बेचने से पहले गटर के गंदे पानी में धो रहा है। वहीं अब भोपाल कलेक्टर अभिनाश लवानिया ने इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए sdm  को मामले की जांच के सख्त आदेश दिए है।

PunjabKesari

दरअसल, सोशल मीडिया पर भोपाल की सिंधी कालोनी में सूनसान सड़क पर एक सब्जी विक्रेता नाली के पानी से सब्जी धो रहा है। बड़ी बात यह कि वीडियो बनते देख भी सब्जी वाला रुकने की बजाय सब्जी धोता रहा। वीडियो बनाने वाले ने जब पूछा कि- भाई ये क्या कर रहे हो? सब्जी वाला बोला- हो गया छोड़ो यार।

PunjabKesari

लोगों की सेहत से मजाक करने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में भोपाल कलेक्टर ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि यदि वीडियो की सत्यता पता चलती है तो सब्जी विक्रेता पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गटर में सब्जियां धोने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!