Edited By meena, Updated: 13 Jul, 2020 03:52 PM
राजस्थान में जरूरी विधायकों के समर्थन का दावा हासिल कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने काफी हद तक इस बात का विश्वास दिला दिया है, कि सचिन पायलट की नाराजगी से कांग्रेस सरकार किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगी। इस बीच सरकार पर संकट के मंडराते बादलों को लेकर...
जबलपुर: राजस्थान में जरूरी विधायकों के समर्थन का दावा हासिल कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने काफी हद तक इस बात का विश्वास दिला दिया है, कि सचिन पायलट की नाराजगी से कांग्रेस सरकार किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगी। इस बीच सरकार पर संकट के मंडराते बादलों को लेकर कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सचिन पायलट को कड़ी नसीहत दी है।
सचिन पायलट पर बोलते हुए उन्होंने कहा, सचिन पायलट अपने मतभेद या मनभेद परिवार के मुखिया के भरोसे छोड़े। अभी उनकी पूरी उम्र आगे है, अगर वह भाजपा के हाथ मजबूत होंगे, तो यह एक बड़ी भूल होगी।
इस दौरान विवेक तन्खा ने राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के करीबियों पर पड़े छापों को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा, और कहा कि कांग्रेस कभी भी इनकम टैक्स और ईडी की धमकी से विचलित नहीं होगी। अपने सहज अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विवेक तन्खा के इस अंदाज को अलग तरह से देखा जा रहा है, जिसमें वह सीधे तौर पर सचिन पायलट को चेताते हुए नजर आ रहे हैं, अब देखना यह है, कि तन्खा की इस नसीहत का सचिन पायलट पर क्या असर पड़ता है ?