कच्चे मकान की दीवार गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, गर्भवती महिला भी घायल

Edited By meena, Updated: 29 Sep, 2021 11:34 AM

10 year old child dies after being buried under the wall of a kutcha house

आगर मालवा के नलखेड़ा नगर के मेवातीपुरा वार्ड 11 में एक मकान की दीवार गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उचित उपचार के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया।

आगर मालवा(फहीम उद्दीन कुरैशी): आगर मालवा के नलखेड़ा नगर के मेवातीपुरा वार्ड 11 में एक मकान की दीवार गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उचित उपचार के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया।

PunjabKesari

मंगलवार को दोपहर के समय  नलखेडा नगर के मेवातीपुरा मोहल्ले में एक मकान की दीवार गिरने से 10 वर्षीय बालक अमन खान की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक गर्भवती महिला(28) गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे शासकीय चिकित्सालय नलखेड़ा पर प्राथमिक उपचार के बाद उचित उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में  लिया है एवं बच्चे के शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!