MP के 12 मंत्रियों पर आपराधिक मामले, टॉप पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय.. 5 FIR दर्ज

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 06 Sep, 2025 07:47 PM

12 ministers in madhya pradesh have criminal cases against them minister kailas

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में शामिल 31 मंत्रियों में से 12 मंत्री आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। इनमें से 3 मंत्रियों पर हत्या के प्रयास, भड़काऊ बयान और महिलाओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। वहीं 9 मंत्रियों पर अपेक्षाकृत...

भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में शामिल 31 मंत्रियों में से 12 मंत्री आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। इनमें से 3 मंत्रियों पर हत्या के प्रयास, भड़काऊ बयान और महिलाओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। वहीं 9 मंत्रियों पर अपेक्षाकृत हल्की धाराओं में मामले दर्ज हैं।
 

ADR की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा... 
यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में हुआ है। संस्था ने 27 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के कुल 643 मंत्रियों के चुनावी एफिडेविट का विश्लेषण किया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ मामलों की स्थिति आगे चलकर बदल सकती है।

कैलाश विजयवर्गीय पर 5 FIR
मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय पर कुल 5 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें 6 गंभीर आईपीसी की धाराएं और 14 अन्य धाराएं शामिल हैं। अधिकतर मामले पश्चिम बंगाल में दर्ज हुए हैं। इन मामलों में भड़काऊ बयान देने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसे अपराध शामिल हैं। हालांकि, अब तक किसी भी मामले में उन पर आरोप तय नहीं हुए हैं। विजयवर्गीय के खिलाफ दक्षिण दिनाजपुर कोर्ट (बलुरघाट), पश्चिम मिदनापुर कोर्ट, हुगली जिला कोर्ट (श्रीरामपुर), उत्तर दिनाजपुर कोर्ट (रायगंज) में केस दर्ज हैं। इसके अलावा, मालदा के जिला साइबर क्राइम कोर्ट में भी एक मामला लंबित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!