मकर संक्रांति स्नान के लिए जा रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, 5 की मौत, कई घायल

Edited By meena, Updated: 15 Jan, 2026 12:31 PM

a tractor trailer and a loading vehicle collided in bhopal killing 5 people

भोपाल जिले के बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैरसिया के विद्या विहार स्कूल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडिंग वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो

भोपाल (इजहार हसन) : भोपाल जिले के बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैरसिया के विद्या विहार स्कूल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडिंग वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मृतक सभी विदिशा जिले के सिरोंज निवासी बताए जा रहे हैं और अहिरवार समाज से संबंध रखते थे। जानकारी के अनुसार, सभी लोग होशंगाबाद में मकर संक्रांति पर स्नान के लिए एक लोडिंग वाहन में सवार होकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बैरसिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतकों और घायलों की सूची

·  सरपंच अहिरवार, पिता मुकेश अहिरवार, उम्र 35 वर्ष, निवासी – हाजीपुर मोहल्ला (घायल)
·  विमिंग अहिरवार, पत्नी – डालन सिंह(घायल)
·  लक्ष्मीकाई अहिरवार, पत्नी – डालन सिंह, उम्र 60 वर्ष (मृतक)
·  सुनील अहिरवार, पिता – डालन सिंह(घायल)
·  सत्य अहिरवार, पिता – मुकेश अहिरवार(घायल)
·  मुकेश अहिरवार, पिता – सुखलाल, उम्र 40 वर्ष (मृतक)
·  बकरीबाई अहिरवार, पत्नी – सुखलाल, उम्र 60 वर्ष(मृतक)
·  हरिबाई, पत्नी – विष्णु सिंह, उम्र 60 वर्ष (मृतक)
·  दीपक, पिता – मुकेश अहिरवार, उम्र 14 वर्ष (मृतक)
·  मोनिका, पुत्री – मुकेश(घायल)
·  महक, पुत्री – मुकेश(घायल)
·  रवी बाई, पत्नी – नेराम अहिरवार(घायल)
·  ललु अहिरवार, पिता – गोकुल अहिरवार, उम्र 45 वर्ष(घायल)
· प्रदीप अहिरवार, पिता – छोटेलाल अहिरवार, उम्र 20 वर्ष(घायल)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!