स्वतंत्रता दिवस पर जेल विभाग की बड़ी सौगात, रिहा होंगे 186 कैदी

Edited By meena, Updated: 13 Aug, 2019 03:02 PM

186 prisoners will be released on independence day

स्वतंत्रता दिवस पर जेल विभाग सालों से सजा काट रहे कैदियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। इस साल 15 अगस्त को प्रदेश की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे 186 कैदियों को  रिहा किया जाएगा। जिसके लिए इस संबंध में सभी जिलों को आदेश दिए जा चुके हैं...

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस पर जेल विभाग सालों से सजा काट रहे कैदियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। इस साल 15 अगस्त को प्रदेश की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे 186 कैदियों को  रिहा किया जाएगा। जिसके लिए इस संबंध में सभी जिलों को आदेश दिए जा चुके हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, रिहा किया जाने वाले कैदियों में सबसे ज्यादा रिहाई ग्वालियर जेल से हो रही है, जिनमें 30 कैदी शामिल हैं। जेल से रिहा किए जाने वाले कैदी हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। कम से 14 साल की सजा काट चुके और माफी की समय अवधि मिलाकर कुल 20 साल की सजा काट चुके कैदियों को जेल से रिहाई दी जा रही है। भोपाल से 12 कैदी रिहा होंगे।

PunjabKesari

जेल उप महानिरीक्षक संजय पांडे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर इस साल प्रदेश की जेलों में बंद 186 कैदियों को सजा में छूट देकर उन्हें जेल से रिहाई दी जा रही है। इनमें चार महिला कैदी हैं और शेष सभी पुरुष कैदी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!