मधुमक्खियों के हमले से घायल हुए 20 बच्चे, 5 की हालत गंभीर

Edited By meena, Updated: 11 Aug, 2019 06:59 PM

20 children injured in bee attack 5 in critical condition

बुरहानपुर के असीरगढ़ के पास धार्मिक कार्यक्रम में इकट्टा हुए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक हमले में 20 बच्चों सहित 2 महिलाएं घायल हो गई हैं.....

बुरहानपुर: बुरहानपुर के असीरगढ़ के पास धार्मिक कार्यक्रम में इकट्टा हुए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक हमले में 20 बच्चों सहित 2 महिलाएं घायल हो गई हैं। आनन फानन में सभी को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जहां पांच बच्चों की हालात गंभीर बनी हुई है। वहीं इलाज कर रहे शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मधुर भूपेंद्र गौर ने कहा गंभीर हुए बच्चों का ब्लड प्रेशर कम है, बच्चे सुस्त हैं और इन्हें डिहाइड्रेशन भी है। साथ ही बच्चों को उल्टियां भी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे ज्यादा गंभीर हुए तो उन्हें इंदौर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा सकता है।

PunjabKesari
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर असीरगढ़ के पास मोती महल में धार्मिक कार्यक्रम में लोग शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में बच्चे भी आए थे। किसी अज्ञात शरारती तत्व ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया। जिसके बाद छते से बाहर आई मधुमक्खियों ने 20 बच्चों सहित दो महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया।

जिसके बाद आनन-फानन में घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन घायल हुए बच्चों में से 5 बच्चों की हालात नाजुक बनी हुई है। वहीं घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अगर इन बच्चों का इलाज यहां संभव नहीं हुआ तो उन्हें उपचार के लिए इंदौर रेफर किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!