पन्ना हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत पर CM मोहन ने जताया शोक, सहायता राशि का किया ऐलान
Edited By meena, Updated: 26 May, 2026 07:15 PM

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कुआं की खुदाई के दौरान हुआ, यहां दीवार धंसकने से 5 मजदूर मिट्टी में दब गए और...
पन्ना (टाइगर खान) : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कुआं की खुदाई के दौरान हुआ, यहां दीवार धंसकने से 5 मजदूर मिट्टी में दब गए और पांचों की मौत हो गई। घटना पर सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है और मुआवजे का ऐलान किया है।
जिले की अजयगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत बीहर पुरवा के नयापुरवा में हुई इस दर्दनाक घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव ने खेद जताया। मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया।
ये है पूरा मामला
पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत बीहर पुरवा के नयापुरवा में सात मजदूर कुएं के भीतर काम कर रहे थे। तभी दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए और ठीक उसी पल कुएं की कमजोर मिट्टी भरभराकर ढह गई। अंदर काम कर रहे पांचों मजदूर मलबे के नीचे जिंदा दफन हो गए। स्थानीय प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 3 घंटे तक भारी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन अफसोस! किसी की जान नहीं बचाई जा सकी। मलबे में दबने से आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव और चुनवाद पाल के की दर्दनाक मौत हो गई।
खबर मिलते ही जिला कलेक्टर ऊषा परमार एवं एसपी निवेदिता नायडू खुद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव आर्थिक और प्रशासनिक मदद का भरोसा दिया है। फिलहाल, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
Related Story

किसानों के लिए CM मोहन के अलीराजपुर में बड़े ऐलान, सरकार देने जा रही ये खास तोहफा

UCC के बाद बदला माहौल! इंदौर में CM मोहन यादव के स्वागत में उमड़ी भीड़, मुस्लिम महिलाओं ने भी जताया...

CM मोहन की बड़ी सौगात, सिंगल क्लिक से खातों में ट्रांसफर की 210 करोड़ की राशि

ओंकारेश्वर में हुए हादसे से दुखी हुए CM मोहन यादव, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, बर्खास्तगी तक...

MP में पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन, मोहन यादव समेत दिग्गज नेताओं ने जताया...

CM मोहन यादव से कांग्रेस की बंद कमरे में मुलाकात, फिर उठी बड़ी मांग

निवाड़ी में विकास का मेगा प्लान! CM मोहन ने जनता को दी कई बड़ी सौगातें

CM मोहन ने किया बड़ा करार, प्रदेश में आएंगे हजारों रोजगार

अचानक काफिला रोक टी-स्टॉल पर चाय बनाने लगे CM मोहन, दुकानदार बोला-विश्वास नहीं हो रहा कि CM सामने...

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान! भोपाल के बैरसिया को मिला 50 करोड़ का सांदीपनि विद्यालय, फोरलेन सड़क की...