आग से झुलसने से 20 वर्षीय युवती की मौत, आत्महत्या या कुछ और...जांच में जुटी पुलिस

Edited By meena, Updated: 17 Jul, 2024 07:10 PM

20 year old girl died due to burn injuries

धमतरी जिले के नगरी के ग्राम फरसिया में एक 20 वर्षीय युवती संगीता प्रजापति की आग में झुलसने से मौत हो गई...

धमतरी (पूनम शुक्ला) : धमतरी जिले के नगरी के ग्राम फरसिया में एक 20 वर्षीय युवती संगीता प्रजापति की आग में झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग से झुलसते देख लोग उसे गंभीर हालत में तत्काल धमतरी जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसकी हालत देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। जहां रायपुर ले जाते वक्त युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। युवती ने आत्महत्या की कोशिश की है या किसी ने आग लगाई है इसकी जांच की जा रही है। आग से झुलसते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!