गांव का सरपंच निकला दरिंदा! युवती को बनाया हवस का शिकार, रेप करने के बाद हुआ फरार

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Feb, 2026 05:47 PM

village sarpanch accused of rape in janjgir fir filed

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवागढ़ थाना क्षेत्र में गांव की ही एक युवती ने सरपंच पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में FIR दर्ज कराई है। शिकायत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी सरपंच ने भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और पूरी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी सरपंच पहले से ही गुंडा-बदमाशों की सूची में शामिल है। इतना ही नहीं, आरोपी का राजनीतिक रसूख भी बताया जा रहा है, जिससे गांव में डर का माहौल बना हुआ है। FIR दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि जब जनप्रतिनिधि ही कानून तोड़ेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!