पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, 10 साल की मासूम से किया रेप

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Feb, 2026 08:29 PM

father rapes minor daughter in shivpuri arrested

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। तेंदुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता पर अपनी ही 10 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। बच्ची ने जब हिम्मत कर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, तब जाकर इस घिनौने अपराध का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मां की गैरमौजूदगी में दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, घटना 25 जनवरी की है। बच्ची की मां मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी पिता शराब के नशे में घर आया और मासूम बेटी के साथ दरिंदगी की। उस वक्त बच्ची घर में पूरी तरह अकेली थी।

परिवारिक विवाद के बीच खुली सच्चाई

घटना के अगले दिन बच्ची अपनी बुआ के साथ बैतूल में आयोजित एक सत्संग में चली गई। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया और महिला अपने मायके चली गई। बाद में बच्ची को भी उसकी मां के पास छोड़ दिया गया। 3 फरवरी को जब आरोपी पिता अपनी पत्नी को लेने मायके पहुंचा और बेटी को अपने साथ ले जाने की कोशिश की, तो बच्ची ने जाने से इनकार कर दिया। इसी दौरान उसने मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसे सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी सलाखों के पीछे

4 फरवरी को पीड़िता की मां अपनी बेटी के साथ तेंदुआ थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और गुरुवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है..

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!