पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से मिटाई हवस, की दरिंदगी

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Jan, 2026 12:07 PM

khndwa father arrested for abusing minor daughte

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

खंडवा। (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना लगभग दो महीने पहले हुई थी। शनिवार को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

मां सुन नहीं सकीं, रिश्तेदार की मदद से खुला राज

दरअसल, यह हैवानियत की घटना नवंबर महीने की बताई जा रही है। घटना के समय आरोपी पिता नशे में था और उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। डर के कारण पीड़िता किसी को अपनी आपबीती बताने की हिमाकत नहीं कर पाई।

पीड़िता की मां श्रवण बाधित थीं, इसलिए घटना किसी को पता नहीं चल पाई। लेकिन जब एक महिला रिश्तेदार घर पहुंची, तो पीड़िता ने उन्हें अपना दर्द बताया। 

इसके बाद पीड़िता शनिवार को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!