शराब की बोतल से निकला कीड़ा, देखते ही शराबी के उड़े होश, वीडियो बनाकर सरकार को लगा कोसने

Edited By meena, Updated: 06 Feb, 2026 03:29 PM

a worm was found in the bottle of liquor and the drinker was shocked upon seein

डोंगरगढ़ ब्लॉक में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां देशी शराब के बोतल में कीड़ा तैरता हुआ दिखाई दे रहा है...

खैरागढ़ (हेमंत पाल) : डोंगरगढ़ ब्लॉक में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां देशी शराब के बोतल में कीड़ा तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल पूरा मामला डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम कटली स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान से निकले देशी शराब के पौवे में तैरते कीड़े से जुड़ा है। यूं तो शराब सेवन वैसे ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और अगर उसमें कीड़े हो तो उसका पीने वाले के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव होना लाजमी है। किस्मत यह अच्छी रही कि जिस शराब प्रेमी ने इस शराब को खरीदा उसने पीने से पहले उस पौवे को गौर से देख लिया और इसका वीडियो बना लिया।

PunjabKesari

वही स्थानीय विधायक ने पूरे मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के द्वारा चुनाव के पहले शराबबंदी की बात कही गई थी। परंतु सरकार बनने के बाद लगातार शराब दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है और अलग-अलग शराब नीति लाई जा रही है। परंतु शराब की गुणवत्ता को लेकर सरकार कुछ नहीं कर रही है। इसका नतीजा यह है कि कटली स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में शराब की बोतल में कीड़ा तैरता नजर आ रहा है जो कहीं ना कहीं आम नागरिक को सीधा जहर देने के समान है। आम जनता शराब के नशे में डूब रही है और विकास कार्य धरातल पर शून्य है। यह सुशासन की सरकार है या कुशासन की यह समझ नहीं आ रहा।

PunjabKesari

वही डोंगरगढ़ आबकारी उपनिरीक्षक अनिल सिंह ने पूरे मामले से पलड़ा झाड़ते हुए कहा कि वीडियो में जो बैकग्राउंड दिख रहा है। वह हमारे किसी भी शराब दुकान का नहीं है। वहीं जब मीडिया ने पूछा कि वीडियो में शराब पर लगे होलोग्राम QR कोड से संबंधित शराब की बोतल के बारे में जानकारी मिल जाएगी तो उन्होंने मीडिया से ही उसे वायरल वीडियो में दिखाया जा रहे शराब बोतल को लेकर आने की नसीहत दे दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!