आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Edited By meena, Updated: 28 Sep, 2019 01:26 PM

3 people of same family died due to lightning

छतरपुर जिले में शुक्रवार को हो रही तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रमनपुरा में हुई...

छतरपुर: छतरपुर जिले में शुक्रवार को हो रही तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रमनपुरा में हुई। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, रमनपुरा गांव में कुशवाहा परिवार के सदस्य खेत से काम करके लौट रहे थे। रास्ते में बारिश होने के कारण गांव के ही शंकर मंदिर में जा बैठे, तभी मंदिर के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मत्थी पत्नी 65 वर्षीय भूरा कुशवाहा, बेटा कैलाश, प्यारीबाई पत्नी मज्जू कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई। वहीं मज्जू कुशवाहा का पुत्र राहुल एवं मृतक कैलाश कुशवाहा की पत्नी मीना घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!