Food poisoning Khargone: दूध से बने फ्रूट कस्टर्ड खाने से 43 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 26 Feb, 2023 01:23 PM

43 peoples of food poisoning in wedding ceremony admitted to district hospital

खरगोन के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात शादी समारोह में खाना खाने से 43 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गये। अब सभी की हालत स्वस्थ बताई जा रही है।

खरगोन (ओम रामनेकर): न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात शादी समारोह में खाना खाने से 43 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गये। बताया जा रहा है कि सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार मरीजों ने शादी में दूध से बना फ्रूट कस्टर्ड खाया था। देर रात उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार मरीज में महिलाएं, पुरुष सहित बच्चे भी शामिल हैं। सुखद खबर ये है कि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। जबकि कुछ मरीज जिला अस्पताल से छुट्टी कराकर चले भी गये हैं।

शादी में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबियत

मरीजों में पास के गांव सोनीपुरा सहित खरगोन के लोग भी शामिल हैं। खरगोन के न्यू हाउसिंग बोर्ड में मोहनलाल पाटीदार के यहां शादी समारोह में बीती रात खाना खाने के बाद सभी मरीजों की देर रात उल्टी दस्त के शिकार हुए। फ्रूट कस्टर्ड के बाद हालत बिगड़ने पर मरीजों को ताबड़तोड़ जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान हडकंप मच गया था। जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी मरीजों की स्थिती स्थिर है।

दूध से बने फ्रूट कस्टर्ड खाने के बाद हुआ फूड पॉइजनिंग 

मोहन लाल पाटीदार ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शादी समारोह में दूध से बने फ्रूट कस्टर्ड (Fruit Custard) खाने के बाद देर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच अचानक उल्टी दस्त होने लगे। 40 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद अब आराम है। पास के सोनीपुरा गांव से भर्ती मरीज के परिजन ने बताया की खरगोन के मोहनलाल पाटीदार के यहां बीती रात खाना खाने के दौरान फूड पॉइजनिंग का शिकार मरीज हुए। फ्रूट कस्टर्ड खाने से उल्टी दस्त हुई। अब सभी ठीक है। कुछ मरीज छुट्टी लेकर चले गये है।

43 लोग हुए थे फूड पॉइजनिंग! 

जिला अस्पताल में तैनात ड्यूटी डाॅ. बीएस चौहान ने बताया शादी समारोह में खाने बाद देर रात फूड पॉइजनिंग के शिकार 43 मरीज को जिला अस्पताल लाया गया था। उपचार के बाद सभी मरीज की हालत ठीक है। दूध से बने फ्रूट कस्टर्ड खाने के बाद देर रात मरीज उल्टी दस्त के शिकार हुए थे। उपचार के बाद सभी मरीज स्वस्थ्य है। कुछ मरीजों की छुट्टी कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!