जैन संतों से मारपीट के 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस
Edited By meena, Updated: 14 Apr, 2025 08:11 PM

बीती रात सिंगोली के ग्राम कछाला में बालाजी मंदिर में रात्रि विश्राम कर रहे 3 जैन संतों के साथ 6 बदमाशों ने लूट के इरादे...
जावद (सिराज खान) : बीती रात सिंगोली के ग्राम कछाला में बालाजी मंदिर में रात्रि विश्राम कर रहे 3 जैन संतों के साथ 6 बदमाशों ने लूट के इरादे से जबरदस्ती पैसे मांगें थे। संतों ने पैसे देने से मना किया तो बदमाशों संतों के साथ लठ और डंडों से निर्दयतापूर्वक मारपीट की थी, जिसके विरोध में सकल जैन समाज ने सिंगोली नगर बंद करवाया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करके घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार आरोपी
1. गणपत पिता राजू नायक, निवासी भोई खेड़ा चितोड़गढ़
2. गोपाल पिता भगवान भोई निवासी भोई खेड़ा चितौड़गढ़
3. कन्हैया लाल पिता बंशीलाल खेड़ा चितोड़गढ़
4.राजू पिता भगवान भोई
5 बाबू शर्मा पिता मोहन शर्मा निवासी धनेत टोकरिया जिला चितोडगढ़ को गिरफ्तार करके उनका नगर में जुलूस निकाला गया।
लोगों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए
बता दें कि रात की घटना की गूंज भोपाल तक पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने भी घटना की कड़ी निंदा की थी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, उसके बाद कलेक्टर और एसपी ने विधायक ओम प्रकाश सकलेचा के साथ सिंगोली पहुंच कर जैन समाज के लोगों से बात की थी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
Related Story

Iran-US Tension के बीच LPG संकट! सिर्फ 6 दिन का स्टॉक बचा

सहेली ने दिया धोखा! 8वीं की छात्रा को भाई के साथ कमरे में छोड़ा, दरिंदा 6 महीने तक मिटाता रहा हवस,...

खामनेई की मौत पर संत समाज का बड़ा बयान ‘धर्मगुरु की हत्या किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं’

MP के छात्र की कनाडा में दर्दनाक मौत, कार से कुचलकर हत्या का आरोप

डबल मर्डर आरोपी पर प्रशासन सख्त, वन विभाग ने चलाया बुलडोजर

पंचायत सचिव के साथ जनपद पंचायत के विधायक प्रतिनिधि ने की मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Supreme Court के फैसले के बाद गरजे मुकेश मल्होत्रा, रामनिवास रावत के आरोपों पर दिया जवाब, कह दी ये...

“ठाकुर राम सिंह’’ पर FIR के विरोध में थाने का घेराव, खामेनेई की मौत पर जश्न मनाने के आरोप, हिंदू...

भाजपा जिला अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव के लिए जा रहे सदस्यों को रोकने के आरोप! कांग्रेस ने वीडियो...

MP में उठा स्कूल शिक्षा विभाग के टेंडरों में भ्रष्टाचार का मुद्दा! IAS शिल्पा गुप्ता पर गंभीर आरोप,...