8वें वेतन आयोग की बड़ी खुशखबरी! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए लाखों रुपये का फायदा

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Feb, 2026 11:17 AM

8th pay commission 2027 central employees to get rs 3 8l arrears

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खबर। सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया है।

MP News:  केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खबर। सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया है। अगर इसे जनवरी 2026 से प्रभावी मानकर 2027 में लागू किया जाता है, तो कर्मचारियों को लाखों रुपये का एरियर एकमुश्त मिल सकता है।

कब से लागू होगा नया वेतन?

सरकार की ओर से संकेत हैं कि आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा सकती हैं। व्यावहारिक रूप से इसे 2027 में लागू किया जा सकता है। इसके बाद कर्मचारियों को 12–20 महीने तक का एरियर एक साथ मिलेगा।

फिटमेंट फैक्टर और संभावित बढ़ोतरी

फिटमेंट फैक्टर लगभग 2.57 माना जा रहा है।

इससे सैलरी में 30% से 50% तक बढ़ोतरी संभव है।

अनुमानित एरियर राशि
लेवल    संभावित एरियर (₹)

लेवल-1     3.60 लाख – 5.65 लाख
 
लेवल-2      3.98 लाख – 6.25 लाख

लेवल-4     5.10 लाख – 8.01 लाख

एरियर की गणना कैसे होगी?

पुरानी और नई बेसिक सैलरी का अंतर निकाला जाएगा। अंतर को लागू होने तक के महीनों से गुणा किया जाएगा। महंगाई भत्ता (DA) भी बढ़ेगा, जिससे एरियर में अतिरिक्त लाभ जुड़ जाएगा।

किन्हें मिलेगा फायदा?

केंद्रीय कर्मचारी

रक्षा कर्मी

ऑल इंडिया सर्विसेज अधिकारी

पेंशनर

कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत

लंबे समय से वेतन संशोधन की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ी राहत है। बढ़ती महंगाई और जीवनयापन की लागत को देखते हुए यह कदम जरूरी माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!