MP News: कंधे पर बंदूक टांगकर 60 साल की बुजुर्ग महिला पहुंची थाने, सब रह गए हैरान...
Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Mar, 2024 10:02 AM
शाजापुर में एक बुजुर्ग महिला लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी लाइसेंसी बंदूक जमा करने के लिए थाने पहुंची।
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक बुजुर्ग महिला लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी लाइसेंसी बंदूक जमा करने के लिए थाने पहुंची। आपको बता दें कि महिला झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है और अपनी सुरक्षा के लिए वह बंदूक रखती है। यह बंदूक महिला के पिता की थी बुजुर्ग महिला ने इस बंदूक का लाइसेंस अपने नाम करा लिया है।
शाजापुर के लालपुर की रहने वाली भगवती बाई की उम्र 60 साल है और वह कोतवाली थाने पहुंची यहां पर उन्होंने अपनी बंदूक जमा करवाई महिला का कहना था कि यह बंदूक उनके पिता की है और उनके पिता चौकीदार थे। पिता की मौत के बाद सुरक्षा की दृष्टि से इस बंदूक का लाइसेंस मैंने अपने नाम करा लिया है। मैं अकेली रहती हूं और मजदूरी का काम करती हूं। इसलिए सुरक्षा के लिए बंदूक रखनी पड़ती है।
कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाने में हथियार जमा कराए जा रहे हैं। एक 60 वर्षीय महिला ने भी बंदूक जमा करवाई है। यह बंदूक 60 वर्षीय महिला के पिता की थी बाद में महिला ने इस बंदूक का लाइसेंस अपने नाम करा लिया।