सीएम के बेटे की शादी में संत-महात्माओं से लेकर दिग्गजों का विशाल जमावड़ा, सिंधिया बारात में पैदल चलते दिखे

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Nov, 2025 01:24 PM

a huge gathering of saints and dignitaries attended the wedding of the cm s son

मध्य प्रदेश का उज्जैन जिला  आज एक ऐतिहासिक उत्सव का गवाह बना।

उज्जैन। मध्य प्रदेश का उज्जैन जिला  आज एक ऐतिहासिक उत्सव का गवाह बना। मुख्यमंत्री मोहन यादव जब अपने बेटे डॉ. अभिमन्यु सहित 21 दूल्हों की बारात लेकर निकले तो पूरा शहर भक्ति, भव्यता और उल्लास के रंग में रंग गया। सीएम और उनका परिवार घोड़ी के आगे—आगे थिरकते हुए निकला और उज्जैन की सड़कों पर एक अलौकिक माहौल बन गया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बारात में पैदल शामिल हुए और दूल्हों संग कदम से कदम मिलाते नजर आए। बारात विवाह मंडल स्थल पहुंची तो पुष्पवर्षा, ढोल–नगाड़ों और जयकारों के बीच जोरदार स्वागत हुआ।

 संत—महात्मा और दिग्गजों की मौजूदगी से बढ़ी शोभा

सामूहिक विवाह के मंच पर प्रदेश और देश की दिग्गज हस्तियां एक साथ नजर आईं।

PunjabKesari

मंच पर शामिल रहे—

राज्यपाल मंगूभाई पटेल

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

योग गुरु स्वामी रामदेव

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री

सभी अखाड़ों के महंत एवं राजनीतिक जगत के कई दिग्गज

PunjabKesariइन सभी की उपस्थिति ने समारोह  को विशिष्ट व भव्य स्वरूप दिया।

मंच पर सीएम की विनम्रता बनी चर्चा का विषय

जब बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे तो सीएम मोहन यादव स्वयं खड़े होकर उनका स्वागत करने लगे।
उन्होंने अपनी कुर्सी तक छोड़कर उन्हें स्थान दिया। बाबा रामदेव और अन्य संतों ने उन्हें बैठने को कहा, लेकिन सीएम बोले—

मैं खड़े रहूंगा।

उनका यह सरल व विनम्र रूप पूरे कार्यक्रम में चर्चा का केंद्र बना रहा।

 21 जोड़ों के लिए यादगार दिन

सीएम के बेटे डॉ. अभिमन्यु और डॉ. ईशिता पटेल सहित सभी 21 जोड़ों की शादी आज सामूहिक विवाह सम्मेलन में हो रही है। पवित्र मंत्रोच्चार, वैदिक विधियों और संतों के आशीर्वाद के बीच उज्जैन आज पूर्णतः उत्सवमय दिखाई दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!