Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Aug, 2026 10:57 AM

धारः मध्यप्रदेश के धार जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे धार लाकर करीब आठ दिन तक एक कमरे में रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी के संपर्क...
धारः मध्यप्रदेश के धार जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे धार लाकर करीब आठ दिन तक एक कमरे में रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी के संपर्क तोड़ने से परेशान होकर युवती ने अमझेरा तालाब में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह करीब दो वर्ष से निलेश डावर निवासी उमरिया बड़ा, थाना नौगांव, जिला धार को जानती थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत के बाद प्रेम संबंध हो गए थे। इसी बीच युवती की सगाई आकाश निवासी मोगजीपाड़ा से तय हो गई थी और दो अप्रैल 2026 को उसकी शादी होना प्रस्तावित थी। इसकी जानकारी मिलने पर निलेश ने युवती से आकाश से शादी नहीं करने और उससे शादी करने का वादा किया।
पीड़िता के अनुसार 24 मार्च को वह अपने पिता के साथ राजगढ़ में शादी के कपड़े खरीदने गई थी। इसकी जानकारी उसने निलेश को दी थी। निलेश के कहने पर उसका दोस्त बलराम बाइक लेकर मस्जिद वाली गली में पहुंचा और युवती को अपने साथ धार ले गया। वहां निलेश उसे एक परिचित के कमरे में ले गया, जहां वह करीब आठ दिन रही।