बस स्टैंड पर नाबालिग युवती से मारपीट, ईंट उठाकर मारने दौड़ा युवक, लोगों ने बचाया
Edited By meena, Updated: 05 Aug, 2024 02:23 PM

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर के स्थानीय बस स्टैंड में एक नाबालिग युवती से मारपीट की घटना सामने आई है...
खैरागढ़ (हेमंत पाल) : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर के स्थानीय बस स्टैंड में एक नाबालिग युवती से मारपीट की घटना सामने आई है। जहां एक बाइक सवार युवक ने एक युवती को बीच सड़क पर मारना शुरू कर दिया। युवती एक अन्य युवक की मदद ली तो आरोपी ने उससे भी मोबाइल छीन कर जमीन पर पटक दिया। सरेराह नाबालिग युवती के साथ मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सीसीटीवी कैमरा में साफ दिख रहा है कि सड़क पार करने के बाद आरोपी नाबालिग के साथ जमकर मारपीट करता है। तभी युवती के साथ अन्य युवक बीच बचाव करने लगता है। लेकिन आरोपी उससे भी धक्का मुक्की करने लगता है।
आरोपी युवक फिर से युवती को मारने लगता है, इतना ही नहीं मारने के लिए वह ईंट लेकर आता है। लेकिन तभी लोग इक्ट्ठा हो जाते हैं और युवक और युवती को बचा लेते हैं। फिलहाल झगड़े की वजह सामने नहीं आई है। मामले को लेकर नाबालिग युवती ने खैरागढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Related Story

घर में कपड़े बदल रही लड़की का मोहल्ले के युवक ने बनाया Video, छोटे भाई ने विरोध किया तो चाकू मारा

नरभक्षी को गिरफ्तार करने में पुलिस के छूटे पसीने! युवक को हथौड़े से मारकर खाया मांस और पिया था खून

CM मोहन की कैबिनेट में प्रदेश के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले,किसानों और युवाओं के लिए बड़े फैसले

पूर्व MLA के पैलेस में CAF जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, छुट्टी से आकर उठाया घातक कदम, मची सनसनी

धान बोनस पर अपनी ही सरकार पर पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल, बोले– लोग करोड़ों की शराब पी गए तो सरकार...

मां की बहादुरी: मासूम को बचाने जलती झोपड़ी में कूदी, अपनी जान दाव पर लगाकर बचाई बच्ची

चाय से ज्यादा केतली गर्म हो रही...बागेश्वर धाम में ऐसा क्या हुआ कि भड़क उठे धीरेंद्र शास्त्री,...

अपनी ही सरकार में त्रस्त भाजपा विधायक! उठा सकते हैं ये बड़ा कदम

BJP MLA के बेटे पर नशे में पूर्व पार्षद के घर में घुसकर घमकाने और मारपीट का आरोप, घर की औरतों से...

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर और बस की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल