धान बोनस पर अपनी ही सरकार पर पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल, बोले– लोग करोड़ों की शराब पी गए तो सरकार क्या करेगी?

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Mar, 2026 12:21 PM

ajay chandrakar questions paddy bonus timing after liquor sales surge

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों कई मुद्दों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों कई मुद्दों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव, दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती का मामला और होली पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री को लेकर बयानबाजी जारी है। इन सभी मामलों पर कुरुद विधायक और पूर्व मंत्री Ajay Chandrakar ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार के फैसलों पर सवाल उठाए हैं।

बोनस पहले देने पर उठाए सवाल

धान बोनस को लेकर अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को धान बोनस होली के बाद देना चाहिए था, लेकिन सरकार ने इसे पहले ही जारी कर दिया।

चंद्राकर ने कहा कि बोनस पहले देने का ही असर है कि होली के दौरान प्रदेश में शराब की रिकॉर्ड बिक्री देखने को मिली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अब लोग करोड़ों रुपए की शराब पी गए तो सरकार क्या करेगी?”

होली पर रिकॉर्ड शराब बिक्री

जानकारी के मुताबिक इस बार होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में 58 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब बिक गई। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब 91 लाख रुपए ज्यादा बताया जा रहा है। इसे लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अफीम की खेती पर भी बोले

दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता  के खेत में अफीम की खेती पकड़े जाने के मामले पर भी अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह खबर अखबारों में पढ़ी है और मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आरोपी वर्तमान में किस पद पर है। उन्होंने कहा, “जो गलत है, वो सबके लिए गलत है। इसमें कांग्रेस और भाजपा देखने की जरूरत नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!