Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Feb, 2026 12:40 PM

मध्य प्रदेश विधानसभा में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बीते दो वर्षों में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सरकारी बंगलों के रखरखाव, मरम्मत, सजावट और बिजली खर्च पर कुल 25.81 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
विधानसभा में दिए गए लिखित जवाब के अनुसार:
मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बंगलों की विशेष मरम्मत और रखरखाव: 4.62 करोड़
लघुमूलक कार्य और अतिरिक्त निर्माण: 12.28 करोड़
साज-सज्जा: 2.69 करोड़
रंग-रोगन: 1.42 करोड़
पानी का बिल: 4.43 लाख
विद्युत कार्य और रखरखाव: 4.76 करोड़
इस खुलासे में यह भी सामने आया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास भोपाल में CM हाउस के अलावा दो और बंगले हैं, वहीं मंत्री विश्वास सारंग के पास भी दो बंगले हैं।
गृह जिलों में भी मंत्री आवास
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि कुछ मंत्रियों को राजधानी के साथ उनके गृह जिलों में भी बंगले आवंटित किए गए हैं।
कृष्णा गौर और विश्वास सारंग – भोपाल
प्रद्युम्न सिंह तोमर – ग्वालियर
लखन पटेल – दमोह
गोविंद सिंह राजपूत – सागर
पूर्व सीएम शिवराज के बंगले पर खर्च
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए बी-8 बंगले पर 1.98 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी, जिसमें से 25.47 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं।
मंत्री सारंग के सी-12 बंगले के लिए 1.97 करोड़ स्वीकृति मिली थी, जिसमें से 1.36 करोड़ खर्च हो चुका है।
जनता को झटका: कर्ज के बीच भारी खर्च
प्रदेश में लगातार बढ़ते कर्ज के बीच यह खुलासा विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है। जनता के लिए यह खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि इतने खर्च में कई नए सरकारी बंगले बन सकते थे।
कौन-कौन से मंत्री और कितने बंगले:
विश्वास सारंग – 2 बंगले, अन्य मंत्रियों को राजधानी और गृह जिलों में भी आवास।