दिल दहलाने वाली घटना! जीजा ने साली की गोली मारकर की हत्या, पत्नी पर शक बना खूनी संघर्ष; थाने पहुंचकर बोला- मार डाला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 May, 2026 10:58 AM

a shocking incident brother in law shot and killed his sister in law

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, आपोलो मेडिकल स्टोर के पास एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, आपोलो मेडिकल स्टोर के पास एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में एक साली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि दूसरी साली की हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। इसके चलते दोनों में विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया।

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान जितेंद्र वर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से बाउंसर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात जितेंद्र वर्मा अपने ससुराल पहुंचे थे। दोनों पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली उसकी दोनों सालियों को जा लगी। घटना में एक साली की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जितेंद्र वर्मा खुद थाने पहुंच गया। आरोपी ने अपने जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर किया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी मायके आई थी। तभी पति अपने बच्चों से मिलने आया। लेकिन, पत्नी ने मिलने नहीं दिया। जिससे गुस्से में पति ने ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने मौके से मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है। जबकि दूसरी साली को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा पिस्तौल को भी जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!